जंगल में बिजली का मीटर लगाकर हरे पेड़ों में चलाया आरा।


नैनीताल। मल्लीताल धामपुर बैंड के पास स्लोडन कॉटेज के पास जंगल मे बिजली का मीटर लगा कर रात को इलेक्ट्रॉनिक आरा मशीन से अनगिनत पेड़ों को काटा जा रहा है। पूर्व में एनजीटी की ओर से एक टीम गठित कर क्षेत्र का निरीक्षण भी किया गया था। उसके बावजूद भी लगातार बेखौफ हरे पेड़ों को काटा जा रहा है।हेरानीं की बात यह है कि मेन हाईवे से लगकर जंगल की तरफ सीढ़ी भी बनाई गई,जो प्राधिकरण को दिखाई नहीं दे रही है, सीढ़ी से जंगल में प्रवेश कर पेड़ों को काटा जा रहा है ,और प्लाट बनाने की तैयारी चल रही है, अभी तक कोई भी उचित स्तर की कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।लगातार हरे पेड़ों को काटा जा रहा है, जबकि उच्च न्यायालय की ओर से नैनीताल को हरा भरा और स्वच्छ बनाने के लिए पहल भी की गई थी।वर्तमान में हरियाली महोत्सव के अंतर्गत हरे पेड़ लगाने का पूरे उत्तराखंड में अभियान निरंतर चल रहा है।उसके बावजूद भी नैनीताल शहर के अंदर हरे पेड़ों को बेखौफ काटा जा रहा है,आखिर बिजली के मीटर की अनुमति कैसे मिल गई ,जबकि आम आदमी जब बिजली के मीटर के लिए जाता है तो उसे काफी मेहनत के बाद भी बिजली के मीटर की अनुमति नहीं मिलती है।
एसडीओ प्रियंक पांडे का कहना है कि किसी की ओर से टेम्परेरी कनेक्शन लिया गया था। घटनास्थल पर जाकर मीटर को निकाल दिया जाएगा और मामले की जाँच की जाएगी।