नैनीताल की माल रोड में आज से हॉर्न बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध

नैनीताल । नगर में आज से हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है पिछले काफी दिनों से जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन तथा नगर पालिका द्वारा नगर की माल रोड में हॉर्न न बजने को लेकर नगर के विभिन्न स्थानों में होर्डिंग जो भी लगा ये गए थे जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर कहा था कि 1 अगस्त से नगर की माल रोड में कोई भी वाहन चालक हॉर्न नहीं बजाएगा यदि कोई वाहन चालक हॉर्न बजाते हुए पाया गया तो पुलिस द्वारा उसका ₹1000 का चालान किया जाएगा शनिवार की सुबह से नगर के तल्लीताल व मल्लीताल मैं पुलिस कर्मियों द्वारा माल रोड को आ रहे सभी वाहन चालकों से माल रोड में हॉर्न ना बजाने की अपील की जा रही है । मल्लीताल मैं कांस्टेबल मनोज जोशी द्वारा वाहन चालकों से माल रोडमें मल्लीरोड मै हॉर्न न बजाने की अपील की जा रही है वहीं दूसरी ओर तल्लीटाल मै भी पुलिसकर्मियों द्वारा माल रोड के की ओर जाने वाले वाहनों से हॉर्न न बजाने की अपील की जा रही है ।











