युवक घर नहीं पहुंचा

नैनीताल: गोवा से अपने घर हल्द्वानी लौट रहा व्यक्ति हफ्ते भर बाद भी हल्द्वानी नहीं पहुंच पाया है। जिस कारण परिजन काफी परेशान है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तल्ली बमोरी बंदोबस्ती मुखानी क्षेत्र निवासी धीरज सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र 41 वर्ष युवक जो गोवा में एक होटल में कुकिंग का कार्य करता है। इसके मालिक राजेन्द्र कुमार के अनुसार इसको इनके द्वारा 6 मई के दिन अरामवेल गोवा से मोटरसाइकिल द्वारा मालपेन रेलवे स्टेशन तक छोड़ा गया था। जिसकी लोकेशन 7 मई की प्रात: रेल में राजस्थान और मध्य प्रदेश बॉर्डर के आसपास होना पाया गया, लेकिन कुछ समय बाद इसका मोबाइल और लोकेशन बन्द हो गई। 9 मई को इसके बहन द्वारा ढूंढ खोज शुरू की गई लेकिन अभी तक कोई पता नहीं लग सका। गोवा पुलिस द्वारा निकटतम थाने में इसके मालिक राजेन्द्र कुमार के अनुसार तहरीर के अधार पर गुमशुदी की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है उक्त जानकारी पार्वती प्रेमा जगती विद्यालय दुर्गापुर बीर भट्टी में कार्यरत गुमशुदा के चचेरे भाई देवेंद्र अधिकारी द्वारा दी गई है।