राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 569वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 569वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 569वे दिन विद्यालयों को पौधारोपण कार्यक्रमों से जोड़ते हुए।। मेरा पौधा मेरा परिवार ।।कार्यक्रम के तहत आज प्राथमिक विद्यालय आदीचौरा , जूनियर हाई स्कूल आदीचौरा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेगधार में अध्यापकों व छात्र छात्राओं के माध्यम से पौधारोपण किया गया। साथ ही प्रत्येक छात्र-छात्रा को दो पौधे पूलम और आडू के दिए गए। छात्र-छात्राएं पौधों को अपने घर के परिसर में रोपित करेंगे। तथा परिवार के सदस्य के रूप में फलदार वृक्ष बनने तक उसका संरक्षण करेंगे। गुरु रानी द्वारा छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई । गुरुरानी की इस पहल का सभी ने स्वागत किया है। आज 200 पौधों का रोपण किया गया। गुरु रानी ने कहा कि उद्यान कार्यालय डीडीहाट से दिए गए पौधों को छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया। कार्यक्रम में उद्यान विभाग के उद्यान सहायक दिनेश चंद्र भट्ट प्राथमिक विद्यालय आदीचौरा के ललित बिष्ट जूनियर हाई स्कूल आदीचौरा के वीरेंद्र कन्याल ,भूपेंद्र खोलिया, श्रीमती सरिता बिष्ट। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेगधार के धीरज मेहता, सचिन कुमार, राजेंद्र कुमार, बलवंत सिंह ,इंदिरा देउपा, हिमांशु भट्ट ,देवेंद्र चूफाल भगवान सिंह , उपस्थित रहे। दिनेश गुरु रानी द्वारा पूर्व में भी विद्यालयों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ा जा चुका है।









