राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 447 वें दिन भी जारी रहा

डीडीहाट l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 447 वें दिन भी जारी रहा। आज पौधारोपण अभियान के 447 वें दिन डीडीहाट के मिर्थी में सातवीं बटालियन आईटीबीपी के प्रभारी कमांडेंट गिरधर सिंह ने पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाई गई यह मुहिम सराहनीय है ।पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम से सभी को जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम में आईटीबीपी के जवानों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन कन्याल , डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील साह उपस्थित रहे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। इसी क्रम में आज उनके द्वारा अपने पिताजी स्वर्गीय तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में प्रतिदिन की भांति स्मृति पौध लगाया गया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad