राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण अभियान 443वे दिन भी जारी रहा

डीडीहाट l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण अभियान आज 443वे दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 443 वे दिन डीडीहाट में बबलू शाह के व्योम रूफटॉप कैफे के उद्घाटन के अवसर पर दिनेश गुरुरानी की पहल एक पौधा धरती मां के नाम के तहत राज्य आंदोलनकारी गोविंद लाल साह ने पौधारोपण किया। उद्घाटन के अवसर पर सभी ने दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाई गई मुहिम का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चूफाल, बबलू शाह, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन कन्याल, किशोर शाह, जिला पंचायत सदस्य कमला चूफाल गंगा सिंह चूफाल प्रेम सिंह बोरा कमलेश सामंत अशोक खड़ायत प्रमोद डिगारी नवीन कफलिया, धन सिंह कफलिया नवीन टोलिया दिवाकर पागती सौरभ शाह, गणेश लाल शाह शेर सिंह शाही सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इधर दिनेश गुरुरानी ने नित्य की भांति अपने स्वर्गीय पिता तारा दत्त गुरुरानी की स्मृति में स्मृति पौध लगाया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad