राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान आज 438 वें दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान आज 438 वें दिन भी जारी रहा।
आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पौधारोपण अभियान के 438 वें दिन अपने पिता स्वर्गीय तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में नित्य की भांति।। स्मृति पौध।।।लगाया। गुरु रानी ने कहा कि पौधारोपण अभियान के तहत अपने पिताजी की स्मृति में प्रतिदिन पौधा लगा रहे हैं। आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उन्होंने एक संदेश के माध्यम से कुमाऊं मंडल विकास निगम , गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों, अन्य संगठनों व जनता को भी पौधारोपण अभियान से जोड़ने के साथ पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया‌। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जनपद पिथौरागढ़ ही उत्तराखंड का एक ऐसा जनपद है जिसमें साहसिक पर्यटन के तीनों खेल लैंड स्पोर्ट्स, वॉटर स्पोर्ट्स और ऐरो स्पोर्ट्स कराए जाते है। जिसके अंतर्गत राफ्टिंग पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग, माउंटेनियरिंग के प्रशिक्षण दिए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन कन्याल ,निरंजन चूफाल भोला उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad