घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा जीआईसी बड़ाबे में शहीदों के नाम से स्कॉलरशिप कार्यक्रम शुरू किया गया

नैनीताल l राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा जीआईसी बड़ाबे में जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा शहीदों के नाम से स्कॉलरशिप कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया। विद्यालय के 12वी के छात्र चंद्रशेखर को उनकी मेहनत और परिश्रम को देखते हुए संस्था की तरफ से रुपए 5000/ की स्कॉलरशिप प्रदान की गई। संस्था अध्यक्ष ने कहा की हमारे वीर सैनिक सरहद पर देश सेवा में अपने प्राण भी न्योछावर कर देते हैं। हमें गर्व है की हम उनकी याद में यह कार्यक्रम चलाकर उन्हें हमेशा अपने दिलों में जिंदा रख सकेंगे। उन्होंने आगे कहा की संस्था हर साल अपने शहीद वीर जवानों की याद में यह स्कॉलरशिप बच्चों को देगी। इसके बाद संस्था की प्रेमा सुतेरी द्वारा बच्चों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया और उसके लक्षण सहित उस से बचने के उपाय भी बताए गए। उन्होंने बताया की धूम्रपान से दूर रह कर , रोज व्यायाम कर और अच्छी जीवन शैली अपना कर निश्चित तौर पर इस से बचा जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हिमांशु प्रताप सिंह ने संस्था के इस पहल की सराहना की और कहा की बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए संस्था की पहलें अदभुत हैं , साथ ही कैंसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा की सुरक्षा ही इसका बचाव है तो हमें सजग रहने की आवश्यकता है।
इसके बाद बच्चों के साथ निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। संस्था की ओर से गिरीश चंद्र और सूरज सिंह ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement