नैनीताल के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन को

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार देर शाम मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा की है। जिसमें नैनीताल मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अधिवक्ता नितिन कार्की को दी है।
नितिन कार्की वर्ष 2003 में छात्रसंघ के उप सचिव, वर्ष 2006 में सचिव और वर्ष 2008 में अध्यक्ष रहे। जिसके बाद वर्ष 2010 में युवा मोर्चे के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली। इसके अलावा कार्की वर्ष 2012 से 2016 युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, वर्ष 2016 में रानीखेत युवा मोर्चे के जिला प्रभारी, वर्ष 2017 से 2020 तक युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का कार्यभार बखूबी निभा चुके हैं। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा पार्टी की मजबूती प्रदान करने वाली गतिविधियों को तीव्र करेंगे l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad