सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में एनसीसी वार्षिक शिविर के चौथे दिन विविध गतिविधियों का आयोजन

नैनीताल । 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल द्वारा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता की निगरानी में विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।दिन की शुरुआत पीटी, ड्रिल, फायरिंग, माउंटेन इक्विपमेंट क्लास तथा आधुनिक समय में ड्रोन के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण के साथ हुई। शिविर में आयोजित सभी गतिविधियों में कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर को सफल बनाने में अधिकारी व कर्मचारी जुटे हुए ह ।











