आनंदशाला शिविर में बच्चों को कविता एवं नृत्य का प्रशिक्षण दिया।

देहरादून I आज दिनांक 15 जून 2026 को शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी. 1988) के तत्वावधान में आयोजित आनंदशाला शिविर (समर कैम्प) में डॉ स्वामी एस चंद्रा ने यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षुओं को विभिन्न विषय के आज रंगमंच की जानकारी दी गई। तत्पश्चात प्रशिक्षुओं ने बच्चों को समापन समारोह में होने वाली बच्चों की प्रस्तुति का अभ्यास कराया।
डॉ स्वामी ने बताया कि दिनांक- 17 जून को शिविर का समापन समारोह किया जाना है, जिसमें बच्चों के द्वारा तैयार किए गए भावों को प्रस्तुति के माध्यम से मंच पर दिखाया जाएगा, जैसे – कविता, गीत, नृत्य, आदि।
प्रशिक्षुओं में सम्मेद जैन, कृष कुमार, काव्या मंडल, मुजीब अहमद, वर्णिका पंत, राम्या गुप्ता, अंशिका यादव, रेशम, तुषार रावत, अखिल, मंशा राय, आशिया आहूजा, सम्मलित हुये। अंत में सभी को जल पान कराया गया।











