नगर के मां पाषाण देवी मंदिर में हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान

नैनीताल । नगर के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में सोमवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । मंदिर में प्रातः 10:00 बजे गणेश पूजन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया मंदिर में 2:00 बजे से सुंदरकांड के बाद हनुमान चालीसा आरती तथा प्रसाद वितरण किया गया मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व आज ही के दिन मंदिर में बाबा नीब करोली महाराज की मूर्ति को स्थापित किया गया था इसी अवसर पर यह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए उन्होंने बताया शाम को पच आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया । इस मौके पर भक्तों को प्रसाद के रूप में मालपुए दिए गए । कार्यक्रमों को सफल बनाने में शोभा तिवारी हेम पंत गीता जोशी प्रदीप कुमार ललित भट्ट आयुष अभिषेक राकेश मिश्रा भुवन मेलकानी प्रमोद सुयाल अमित डाला कोठी विकी वर्मा आशा मंडल निधि कीर्ति आदि सफल बनाने में जुड़े हुए थे ।











