श्री मां नयना देवी मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ देवी भागवत कथा का शुभारंभ; श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोले गए निकास द्वार


नैनीताल । अति प्रसिद्ध और आस्था के केंद्र श्री मां नयना देवी मंदिर में आज से भव्य देवी भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा के प्रथम दिन मंदिर परिसर से एक अत्यंत भव्य और दिव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माता के भजनों और जयकारों के साथ पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट द्वारा सुरक्षा और सुगमता के विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो और मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रित रहे, इसके लिए आज से मंदिर का निकास द्वार भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। इससे मंदिर में प्रवेश और निकास की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू हो गई है।
स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल उतारने की व्यवस्था मंदिर परिसर से बाहर कर दी गई है।
मंदिर ट्रस्ट ने सभी स्थानीय नागरिकों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और देवी भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य के भागी बनें। इस आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजीव लोचन साह सचिव श्री प्रदीप कुमार शाह उपाध्यक्ष श्री घनश्याम लाल साह कोषाध्यक्ष श्री किशन सिंह नेगी प्रधान आचार्य श्री बसंत वल्लभ पाण्डेय चंद्रशेखर अधिकारी भुवन कांडपाल गणेश बहुगुणा नवीन चंद्र तिवारी सुरेश मेलकानी बसन्त जोशी बृजमोहन जोशी राजीव दुबे श्रीमती अमिता साह सुमन साह मंजू रौतेला मीनू बुधलाकोटी सहित कर्मचारी आचार्य जुटे रहे । कथावाचक श्री चंद्रशेखर अधिकारी हैं मुख्य यजमान श्री मनोज चौधरी सपत्नीक बैठे है