उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 700वे दिन भी जारी रहा।
नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 700वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 700वे दिन की शुरुआत गुरुरानी भवन परिसर डीडीहाट में अपने स्वर्गीय पिता तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में पौधा लगाकर की गई।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि पौधारोपण अभियान की शुरुआत 3 जुलाई 2024 से कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम में लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण कीमांग को लेकर राज्य ही नहीं अपितु पूरे देश में अपनीतरह का अनोखा आंदोलन पौधारोपण आंदोलन चलाया। जिसके तहत कर्मचारी अपनी मांगों को मनाने के लिए पौधारोपण करते थे। जो अब एक अभियान बन गया है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का नाम।। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ।।में दर्ज हो चुका है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 3 जुलाई2026 से अब तक एक लाख से ज्यादा पौधों का रोपण किया है। वहीं लोगों को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ रहे हैं।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उन्होंने 2005 से कैलाश मानसरोवर यात्रियों, पर्यटकों आंदोलनो, विशेष उत्सव, जन्मदिन, सालगिरह, विवाह समारोह, सहित समूचे उत्तराखंड में विभिन्न स्थलों में अब तक।।। चार लाख ।।से ज्यादा पौधों का रोपण किया है। वहीं।। 6 लाख।। से ज्यादा लोगों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई है। उन्होंने कहा कि उनका अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 5 जून से 21 जून 2026 तक वृहद स्तर पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आज डीडीहाट के बंदरलीमा खिरचना दुर्गा मंदिर परिसर व गंगनाथ मंदिर परिसर में नित्य की भांति पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा ।आज के कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी चंचल सिंह खोलिया, नवीन सिंह खोलिया सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कन्याल ,सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी, देवेंद्र उपस्थित रहे।












