ऑल सेंट्स कॉलेज में अपने देश की अद्भुत उपलब्धि,मिशन चंद्रयान 3, के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

नैनीताल l मंगलवार को नैनीताल के सुप्रसिद्ध विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज में अपने देश की अद्भुत उपलब्धि,मिशन चंद्रयान 3, के प्रति छात्राओं को जागरुक करना व उनको भी भविष्य में अपने देश का नाम ऊंचा करने के लिए प्रेरित करने के लिए इस अभियान से जुड़े सभी छोटे बड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विवेचना करते हुए एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अंतर- सदन प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया ।
प्रतियोगिता के दौरान हर एक प्रश्न के बाद इनसे जुड़े अहम तथ्यों की जानकारी भी दी गई।
सभी सदनों की छात्राओं के बीच हुई यह कड़ी प्रतिस्पर्धा रॉबिंसन सदन और ब्रेडबरी सदन के बीच बराबरी पर रुकी। अतः प्रतियोगिता का निर्णयात्मक प्रश्न प्रधानाचार्या श्रीमती जरमाया द्वारा पूछा गया। इसका सही उत्तर देकर रॉबिंसन सदन की छात्राओं प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन शिक्षिका रेबेका लाल ने किया। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया व सभी को रक्षाबंधन के पावन पर्व की बधाई दी।
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या समेत सभी छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे।









