15 साल जू की शान बनी रही रानी, नहीं रही-आयु पूर्ण कर 18 वर्ष हुई मौत

नैनीताल। 15 वर्षों से नैनीताल जू की शान बनी रही बाघिन रानी अब नहीं रही। 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के चलते बुढ़ापे में रानी की चिड़ियाघर में ही मौत हो गई। जू प्रबंधन की ओर से पोस्टमार्टम कर पूरे सम्मान के साथ रानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि नैनीताल जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में वर्तमान में चार बाघ मौजूद थे। जिसमें जू की सबसे उम्रदराज बाघिन रानी लोगों के आकर्षण का केंद्र थी। यही नहीं 15 वर्षों से जू में रह रही रानी जू के स्टाफ को भी भली भांति पहचानती थी। लगभग 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी रानी इन दिनों कमजोर हो चली थी। रानी की उम्र बढ़ने के साथ नजर व दांत कमजोर होने लगे हैं। जिसके चलते विभाग विभाग रानी की खूब देखभाल कर रहा था। उम्र के आंखरी पड़ाव में आखिरकार रानी ने बुधवार की शाम को जू में ही दम तोड़ दिया।
जू के वन क्षेत्राधिकारी आंनद राम टम्टा ने बताया कि रानी की मौत से पूरा जू प्रबंधन दुख में है। बताया कि बृहस्पतिवार को रानी का पोस्टमार्टम कर पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad