राजकीय वाहन चालक महासंघ जनपद नैनीताल का नवम् द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, गोपाल जिलाध्यक्ष तथा नासिर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

नैनीताल l राजकीय वाहन चालक महासंघ जनपद नैनीताल के जनपदीय नवम् द्विवार्षिक अधिवेशन कलेक्ट्रेट सभागार, नैनीताल में सम्पन्न हुआ। जिसके प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि नैनीताल विधान सभा की विधायक श्रीमती सरिता आर्या एवम् विशिष्ट अतिथि योगेश उपाध्याय, प्रान्तीय अध्यक्ष, राजकीय वाहन चालक महासंघ, उत्तराखण्ड मौजूद रहे। प्रथम सत्र में अपनी आठ सूत्रीय ज्ञापन विधायक सरिता आर्या को सोपा गया जिसमें वाहन चालको ने उनकी मांगों को शासन स्तर पर रखने का अनुरोध विधायक से किया l जिसके क्रम में विधायक द्वारा उक्त बिन्दुओं को शासन स्तर पर रख कर निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारी जयकृष्ण काण्डपाल, पूर्व मिनिस्ट्रीयल संघ अध्यक्ष राजस्व विभाग कमल उपाध्याय, जिला अध्यक्ष राजस्व विभाग, नैनीताल, जिला मंत्री राजस्व विभाग, मिनिस्ट्रीयल संघ, नैनीताल, उर्वादत्त जोशी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, नैनीताल, पान सिंह अधिकारी चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, नैनीताल, जे.सी. उप्रेती, प्रान्तीय अध्यक्ष नैनीताल, श्री लक्ष्मण सिंह रावत, पूर्व मिनिस्ट्रीयल अध्यक्ष राजस्व विभाग, नैनीताल, बहादुर सिंह बिष्ट पूर्व अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा, नैनीताल की देखरेख में चुनाव सम्पन्न किया गया, जिसमे सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमे गोपाल सिंह अधिकारी को जिला अध्यक्ष नासिर खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार को उपाध्यक्ष प्रदीप रावत को जिला मंत्री उमेश चन्द्र कुड़ाई, संयुक्त मंत्री प्रकाश गिरी गोस्वामी, संगठन मंत्री हरीश सिंह नेगी एवम प्रेम चन्द्र जोशी, प्रचार मंत्री भगवत सिंह बोरा को कोषाध्यक्ष, पान सिंह फर्त्याल को सम्प्रेक्षक एवम् संरक्षक, हीरा सिंह रावत तथा सलाहकार के पद पर रमेश लाल आर्य एवम् मोहन सिंह नयाल को नियुक्त किया गया। चुनाव में हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष राजू बडवाल, क्षेत्रीय मंत्री संग्राम सिंह एवम् रामनगर शाखा के अध्यक्ष फरीद अहमद, मंत्री रति राम विभिन्न विभागों के मंत्री एवं अध्यक्ष उपस्थित रहें l









