बारिश से नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में हुआ भूस्खलन

नैनीताल l नगर में लगातार हो रही बारिश के बाद नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में भूस्खलन हो गया जिस से इस मार्ग में वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है सरोवर नगरी में बीती रात्रि से लगातार बारिश हो रही है इसके बाद लवर्स पॉइंट के पास सड़क का एक हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया इस मार्ग में भूस्खलन होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है इसके अलावा घोड़ा स्टैंड के पास भी बारिश से भारी मलवा आ गया है l इधर नगर में हो रही लगातार बारिश के चलते झील का जल स्तर भी काफी बढ़ गया है









