बरसात के चलते सूखाताल झील हुई लबालब

नैनीताल। नैनीताल में बरसात के दौरान हुई मूसलाधार बारिश से नगर के प्राकृतिक जल स्रोत खुल चुके हैं। जिसके चलते सूखाताल झील पानी से लबालब भर गई है। झील के किनारे पाथ वे भी झील में समा गया है।

बता दें कि नगर की सूखाताल झील बरसात के दौरान भर जाती है। जो नैनीझील के सहायक के रूप में कार्य करती है। लेकिन कई कारणों के चलते झील लबालब नहीं भर पाती है। ज्यादातर झील में कीचड़ नजर आता है।लेकिन इस बरसात नैनीताल में मूसलाधार बारिश होने से झील अपने पुराने स्वरूप में दिखाई दे रही है। मंगलवार को झील बारिश के पानी से लबालब भरी हुई नजर आई। स्थानीय लोगों को कहना है कि प्रतिदिन चार से पांच इंच झील का जल स्तर बड़ रहा है। झील लबालब भरने से एक ओर शहर वासियों में खुशी की लहर है तो वहीं झील का बढ़ता जल स्तर देख वहां रहने वाले लोगों के मन में चिंता बनी हुई है। सूखाताल झील में बारिश के दौरान भारी मात्रा में कूड़ा झील में पहुंच रहा है। जिससे झील की सुंदरता पर दाग लग रहा है। नगर पालिका ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार सफाई की जा रही है

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने लोक भवन देहरादून द्वारा आयोजित एक प्रयास नशा मुक्त हो समाज पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रतिभागिता की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad