भारी बारिश से मंगोली व खुरपाताल के बीच सड़क में पहाड़ी से आया नाला

नैनीताल l नगर के निकटवर्ती मंगोली व खुरपा ताल के बीच पहाड़ी से भारी मात्रा में बारिश का पानी आने से इस मार्ग में दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग चुकी हैं l यहां से जाने वाले लोग वहां पर फंसे हैं पानी के साथ साथ भारी मात्रा में मलबा भी सड़क में गिर चुका है जिससे यह मार्ग बंद हो चुका है l पहाड़ी से जो पानी आ रहा है उसने झरना का रूप ले लिया है l मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशीन बुलाई जा रही है l









