वन बीट अधिकारी संघ ने मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की

नैनीताल l शुक्रवार को वन बीट अधिकारी संघ द्वारा मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं उत्तराखंड नैनीताल से भेंट की गई। भेंट वार्ता में वन आरक्षियों ने विभिन्न समस्याओं के संबंधित विषय मैं चर्चा की गई l पीके पात्रों, मुख्य वन संरक्षक मुख्य वन संरक्षक द्वारा कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया की फील्ड अंतर्गत सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा l फायर सीजन में आने वाली परेशानियों का भी निराकरण व समय से बजट की भी व्यवस्था की जाएगी। भेंट वार्ता में हर्षवर्धन गड़िया प्रदेश अध्यक्ष, अतुल कुमार भगत वरिष्ठ संयुक्त मंत्री प्रदेश, नंदा प्रसाद अध्यक्ष नैनीताल वन प्रभाग नैनीताल व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।