आबकारी विभाग के वाहन चालक श्री जोशी के रिटायरमेंट होने पर कर्मचारियों ने दी विदाई

नैनीताल l आबकारी विभाग के वाहन चालक शेखर जोशी के रिटायरमेंट होने पर एक कार्यक्रम में उन्हें विदाई दी गई l इस अवसर पर राजस्व विभाग जिला नैनीताल के द्वारा प्रतिभाग किया गया l इस दौरान सभी कर्मचारियों ने श्री जोशी के कार्यकाल की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l इस मौके पर कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किए l इस मौके पर श्री जोशी ने सभी वाहन चालकों व कर्मचारियों का दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त भी किया l जिसमें वाहन चालक संघ के अध्यक्ष भगवत बोरा नासिर भाई व पूरन आर्य सहित आबकरी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे l











