टोल देने को लेकर जमकर हुआ विवाद युवकों ने की पुलिस से अभद्रता

नैनीताल। शहर में इन दिनों पर्यटकों का आवागमन बढ़ने लगा है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात्रि तल्लीताल नगरपालिका के लेक ब्रिज टोल टैक्स में टोल देने को लेकर जमकर विवाद हो गया। नशे में धुत युवक मारपीट पर उतर आए और टोल कर्मियों के साथ गाली गलौज करने लगे। टोल चुंगी के विवाद के बाद युवक गाड़ी लेकर भाग गए और मॉल रोड होते हुए मल्लीताल चौकी के पास पहुंच गए। तल्लीताल पुलिस ने वायरलेस मल्लीताल कोतवाली को इन युवकों की सूचना दी। जिसके बाद मल्लीताल चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवकों को पकड़ लिया। युवकों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर काफी उनके साथ अभद्रता की मौके पर मौजूद कुछ अन्य पुलिसकर्मी तीनों युवकों को मल्लीताल कोतवाली ले आए। देर रात्रि ही युवकों काम मेडिकल प्रशिक्षण कराया गया। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि आलोक अनुज और हेमंत के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चलाने कार्रवाई कर सकता देकर छोड़ दिया गया