तल्लीताल के एक होटल में मिला महिला का शव, पति फरार

नैनीताल l नगर की तल्लीताल एक होटल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया l मौके पर पुलिस पहुंच गई l जानकारी के अनुसार तल्लीताल स्थित होटल में महिला का शव मिला है सूचना के बाद मौके पर सीओ विभा दीक्षित पहुंची हुई है। हालांकि महिला की शिनाख्त हो चुकी है महिला मुरादाबाद निवासी बताई जा रही है वही पति के साथ होने की बात की जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।