पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में पवित्र आदि कैलाश ओम पर्वत की यात्रा से वापस लौटे पुष्पम टूर एंड ट्रेवल्स अहिल्या नगर महाराष्ट्र द्वारा प्रायोजित महाराष्ट्र से आए यात्री दल का स्वागत करते हुए कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई गई

नैनीताल । पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में पवित्र आदि कैलाश ओम पर्वत की यात्रा से वापस लौटे पुष्पम टूर एंड ट्रेवल्स अहिल्या नगर महाराष्ट्र द्वारा प्रायोजित महाराष्ट्र से आए यात्री दल का स्वागत करते हुए कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई ।साथ ही पौधारोपण अभियान के 839 वे दिन चौकोड़ी में पौधा रोपण हेतु पौधे दिए गए। पुष्पम टूर एंड ट्रेवल्स के अभिजीत पॉल व यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह सराहनीय पहल भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है ।उन्होंने कहा कि वह उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमालय को कूड़ा मुक्त करने के लिये कूड़ा इकट्ठा कर धारचूला लाकर उसका निस्तारण किया ।।।साथ ही काला पानी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया उन्होंने कहा कि यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे व अन्य को प्रेरित करेंगे । कार्यक्रम में आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार, बलवंत, बबलू सहित
यात्री दल में अनीता सोहोनी, अल्का मूले, मोहानीराज मूले, स्नेहल बंद, सतीश बंद ,उमेश पागे, विनीता पागे, सुचेता बोरकर ,सुखदेव सूर्यवंशी कावेरी सूर्यवंशी, चंद्रशेखर देशपांडे ,जया देशपांडे ज्योति अभ्यंकर ,जयमाला देशपांडे शामिल रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने किया टकूरा वन चौकी से जमराड़ी मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शुभारम्भ
Ad Ad Ad