नवाचारी सोच से ही बन सकेंगी महिलाएं आत्मनिर्भर व सफल उद्यमी, ए.सी.आई.सी देगा तकनीकी व बाजार सहयोग: प्रबंधक हिमांशु तिवारी*

देहरादून । :काँवली गाँव सहसपुर विकास खंड में ग्रासरूट अवेयरनेस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट फॉर सोसायटी (गति) द्वारा ए.सी.आई.सी. उत्तरांचल विश्वविद्यालय फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रेरणा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ।
इससे पूर्व प्रथम दिवस में प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि ए.सी.आई.सी उत्तरांचल विश्वविद्यालय फाउंडेशन के प्रबंधक हिमांशु तिवारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में उद्घाटन सत्र, अतिथि स्वागत, कार्यक्रम का उद्देश्य व आर्थिक स्वावलंबन आजीविका संवर्धन के विषय में सभी महिलाओं को जानकारी दी गई। आर्थिक स्वावलंबन हेतु दो दिवसीय
प्रशिक्षण के दूसरे व अंतिम दिवस में सभी महिलाओं ने प्रथम दिन में सीखे गए कार्य में मोमबत्ती बनान,गोबर के दीए,धूपबत्ती बनाने व सम्ब्रानी कप बनाने के कार्य को पूर्णता प्रदान की गई
सभी महिलाओं द्वारा मोमबत्ती, गोबर युक्त धूपबत्ती, समब्रानि कप, गोबर सुन्दर सुंदर दीए बनाकर तैयार किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  महासंघ चुनाव प्रारंभ, सभी पदों में एक एक नामांकन

समापन अवसर पर प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा सीमा तिवाडी ने समूह की 6 वर्षों की विकास यात्रा साझा करते हुए बताया कि कोरोना काल के संकटपूर्ण समय में गति संस्था द्वारा उनके समूह का गठन कराया गया था। तब से लेकर आज तक संस्था ने उन्हें एल.ई.डी. बल्ब निर्माण, प्राकृतिक हर्बल रंग, सिलाई-कढ़ाई व सैनिटरी नैपकिन जैसे अनेक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि इन कौशलों के दम पर समूह की बहनें न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि सम्मानजनक आय भी अर्जित कर अपने परिवार को आर्थिक रूप से सबल बनाया है। यह उपयोगी प्रशिक्षण भी कम लागत वाला व अधिक आय अर्जित करने वाला हों सकता है। उन्होंने गति सोसायटी और ए सी आई सी उत्तरांचल विश्वविद्यालय फाउंडेशन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस प्रशिक्षण को मास्टर ट्रेनर द्वारा बहुत ही साधाण व प्रभावी शैली में करवाया गया।
समापन अवसर पर स्पेक्स अध्यक्ष डॉ. बृज मोहन शर्मा, गति सोसायटी के अध्यक्ष आलम सिह रावत,सचिव नीरज उनियाल, रानी खंडूरी कार्यक्रम संयोजक पंडित अनुज शर्मा,अश्वनी विशिष्ठ सहित समूह से जुड़ी लगभग 32 महिलाएं उपस्थित रहीं।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  निम्न विज्ञप्ति को सभी प्रमुख दैनिक समाचार-पत्रों में आवश्यक रूप से प्रकाशित करने हेतु अपने स्तर से उचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।
Ad Ad Ad