व्यापार मंडल तल्लीताल के मुख्य चुनाव अधिकारी ने व्यापारियों से की भ्रामक जानकारी से बचने की अपील।

नैनीताल । सभी इस बात से अवगत है के इन दिनों तल्लीताल व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया और तैयारियां मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश साह जी के निर्देशन में की जा रही जिसके अंतर्गत व्यापार मंडल की सदस्यता लेने से छूटे व्यापारियों को पुनः सदस्यता दिलाने के लिए अभियान भी चालाया जा रहा है। जिसके चलते आज एक भ्रामक ख़बर प्रकाशित की गई जिसके अनुसार जिला नेतृत्व द्वारा नैनीताल की दोनों इकाई तल्लीताल एवं मल्लीताल के वर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल दो साल बढ़ाये जाने की बात की गई जिसकी जानकारी तल्लीताल चुनाव समिति को ना होने के चलते मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश साह ने इस खबर की सत्यता जानने हेतु जिला नेतृत्व से बात की और जिला नेतृत्व द्वारा ये बताया गया के यह खबर पूर्णतः असत्य एवं निराधार है ऐसे किसी विषय पर जिला स्तर से कोई आदेश पारित नहीं हुआ है ।
अतः मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश साह ने समस्त व्यापारी बंधुओं से अनुरोध करते हुए किसी भी भ्रामक जानकारी को सुनकर संदेह या भ्रम में ना आने की अपील की है।
जगदीश साह ने बताया के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चुनाव में विघ्न उत्पन्न करने की मनसा से ये झूटी ख़बरें प्रसारित की जा रही है जो पूर्णतः असत्य एवं निराधार हैं और आवश्यकता पड़ने पर इन भ्रम फैलाने वालो पर उचित कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।
जगदीश साह जी ने सभी व्यापारियों को सूचित करते हुए अपील की है के कल सदस्यता अभियान का अंतिम दिन है अतः वे सभी व्यापारी बंधु जो किसी भी कारणवश अभी तक सदस्यता लेने से वंचित है वो कल दोपहर 11 – 01 बजे तक दुकान संख्या 115-116 (साह पुस्तक भंडार के सामने )तल्लीताल बाज़ार पहुंचकर अपनी सदस्यता ग्रहण कर संगठन का हिस्सा बनें।