बागेश्वर में भाजपा की जीत पर मिष्ठान वितरित किया गया

नैनीताल l मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा नैनीताल मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला की अध्यक्षता में एवं जिला मंत्री दीपिका बिनवाल के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यालय तल्लीताल में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट को समस्त महिला मोर्चा द्वारा हर घर की मिट्टी सौपी गई । तत्पश्चात बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पार्वती दास के विजय होने पर मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, जिला मंत्री महिला मोर्चा दीपिका बिनवाल, राधा खोलिया, हेमलता पांडे,तारा बोरा, मीनू बुधलकोटी, तुसी साह, मीरा बिष्ट, विमला तिवारी, प्रेमा अधिकारी, हंसी रावत,कविता त्रिपाठी, मोहित लाल साह,संतोष कुमार, अरुण कुमार, देवेंद्र बगड़वाल आदि कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल रहे।