हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी के वार्षिकोत्सव में नन्हे बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां

नैनीताल l मल्लीताल क्षेत्र स्थित हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल की ओर से शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने किया। इस दौरान नन्हे छात्र-छात्राओं ने कई सुंदर प्रस्तुतियां पेश की।
गोवर्धन हॉल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत तथा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान नन्हे बच्चों ने कुमाऊनी, गढ़वाली तथा हिंदी गीतों में एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां पेश कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सीबी पांडे तथा प्रधानाचार्य मीना पांडे ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रीति, आरती, भावना, अमृता, हुमेरा, उमा, गंगा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आरती ने किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad