शिक्षक संघ ने शिक्षकबलवंत सिंह कोरंगा के आकस्मिक निधन पर जताया शोक

नैनीताल । बउत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ नैनीताल के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज शामा बागेश्वर में तदर्थ व्यायाम शिक्षक बलवन्त सिंह कोरंगा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बलवन्त सिंह की इन दिनों एस.आई.आर. में ड्यूटी लगी हुई थी।एस.आई.आर. के प्रशिक्षण से लौटते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य को लेकर भीमताल ने दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि पूरा संघ इस दुख की घडी मे उनके परिवार के साथ है तथा प्रदेश स्तर पर एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी धर्मपत्नी को मृतक आश्रित के रूप मे नौकरी देने तथा तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण
करने आदि के संदर्भ मे एक ज्ञापन प्रस्तुत कर वार्ता करेगा।
उन्होंने अपील की कि सभी शिक्षक साथी इस दुख मे अपने स्तर से शोकाकुल परिवार को आर्थिक मदत प्रदान करें।