उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की काठगोदाम शाखा द्वारा हाईडिल गेट काठगोदाम में एक वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

नैनीताल । उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की काठगोदाम शाखा द्वारा हाईडिल गेट काठगोदाम में एक वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के बैंकिंग सेवा प्रभाग द्वारा वित्तीय समावेशन संतृप्तता अभियान के तहत उपस्थित जनों को भारत सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के साथ-साथ ऋण योजनाओं की भी जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक साधना जोशी द्वारा बैंक की विभिन्न योजनाओं के साथ साथ मोबाइल बैंकिंग के उपयोग के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा डिजिटल बैंकिंग से होने वाले लाभ एवं उपयोगिता के बारे में अवगत कराते हुए डिजिटल फ़्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया की व्यक्तिगत जानकारी कभी भी तृतीय पक्ष को साझा नहीं करें। इस अवसर पर हेमा बिष्ट, कंचन बिष्ट, रिंकू नेलवाल, नीमा सिंह, हीरा देवी, हितेश, पूनम देवी, गंगा देवी सहित अनेक ग्रामीण और ग्राहक मौजूद रहे।