पूर्ति निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने नौकुचियाताल में छापा मारकर जब्त किए 28 गैस सिलेंडर

नैनीताल l पूर्ति निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट बृहस्पतिवार को एक बैठक में नैनीताल में प्रतिभाग करने के दौरान शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए नौकुचियाताल एरिया में पुलिस बल को साथ लेकर निरीक्षण करने पर एक प्रतिष्ठान से कुल 28 गैस सिलेंडर जब्त किए गए । यद्यपि प्रबंधक भीमताल गैस सर्विस भीमताल से इन गैस सिलेंडर के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर उनके द्वारा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया कि मैसर्स कार्की 5 केजी एफ टी एल सेल एंड सर्विस सेंटर नौकुचियाताल को कंपनी से 5 के जी के 20 सिलेंडर प्रतिष्ठान में रखने की अनुमति प्राप्त है परन्तु निरीक्षण के दौरान इस प्रतिष्ठान में 5 के जी के 10 गेस सिलेंडर के अतिरिक्त घरेलू और व्यवसायिक सिलेंडर भी पाए गए । सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर प्रतिष्ठान से जब्त किए गए इन गैस सिलेंडर को प्रबंधक भीमताल गैस सर्विस भीमताल की सुपुर्दगी में इस निर्देश के साथ दिए गए कि इनमें किसी प्रकार की खुर्दबुर्द नहीं करेंगे और माननीय न्यायालय अथवा किसी सक्षम अधिकारी के मांगे जाने पर प्रस्तुत करेंगे ।
मौके पर प्रतिष्ठान स्वामी को हिदायत दी गई कि भविष्य में प्रतिष्ठान में अवैध रूप से गैस सिलेंडर पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व  परिवहन एवं खाद्य मंत्री सुरेश चंद्र आर्य तथा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बीना आर्य ने नैनीताल विधान सभा सीट से दावेदारी जताई है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad