छात्र संघ चुनाव बहाल कराए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में काटा हंगामा

नैनीताल। छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर सोमवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर में छात्र नेता ने कुलसचिव का घेराव किया। छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन कर सरकार पर चुनाव तिथि घोषित न करने के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की व छात्र नेताओं ने मुख्य गेट पर बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और चुनाव कराने की मांग को लेकर धरने पर डटे रहें।

इस दौरान मल्लीताल कोतवाली प्रभारी प्रीतम सिंह के समझाने के बावजूद भी अपनी मांगो को लेकर डटे रहें छात्रों के द्वारा किसी भी कर्मचारी व दूरदराज से आए छात्रों को भी प्रवेश नहीं करने दिया।

कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे कॉलेज व विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों ने कुलसचिव से कहा कि पिछले 2 सालों से कोविड काल के कारण छात्र संघ चुनाव नहीं कराये गए। अब जबकि स्थिति सामान्य हो चुकी है। इसके बावजूद भी सरकार छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर गंभीर नहीं है। कहा कि छात्र राजनीति छात्रों के हित के लिए है, ऐसे में छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों को अपने अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है। विवि में ही प्रिटिंग मशीन स्थापित कर यहीं छात्रों के उपाधि पत्र और अंकतालिकायें बनाई जाएं, जिससे उन्हें अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। साथ ही नई शिक्षा नीति से पढ़ रहे वर्ष 2022 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षायें नियत समय छह माह के अंतराल में हों। आंतरिक परीक्षाओं के अंकों में हुई ऑनलाइन त्रुटि को सही से अपडेट कराया जाए। पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं समेत यूएफएम में फेल हुए छात्रों को पास कराने की मांग की गई। छात्रों ने कहा कि पिछले कई दिनों से छात्र चुनाव व अन्य मांगो को लेकर विश्वविद्यालय से समय समय पर वार्ता कर ज्ञापन पर शौंपा गया परंतु विवि हमारी मांगो को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा की जबतक चुनाव की तिथि घोषित नहीं की जाती है तब तक हमारा धरना जारी रहेंगा।

इधर कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने कहा है कि छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर विवि प्रशासन शासन को पत्र भेज रहा है। जो भी शासन के निर्देश होंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बाकि अन्य मांगों को लेकर भी उन्होंने आवश्यक कार्रवाई की जाने की बात कही।

इस दौरान शुभम बिष्ट, करन दनाई, कंचन भट्ट, रतिक, सूरज शाह, संजय जोशी, भास्कर भट्ट, रवि बिष्ट, बॉबी, गुरकीरत जतिन, भोला, कुनाल, सचिन, तुषार गुप्ता, मनीष चौधरी, प्रतिक चौधरी, संदीप गैलाकोटी, इशांत शर्मा ललित कड़ाकोटी रोहित नेगी समेत अन्य छात्र धरने पर रहें। सुरक्षा को लेकर मल्लीताल कोतवाली कोतवाल प्रीतम सिंह, एसएसआई दीपक बिष्ट, का. शहीद अली समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad