माउंटेन मैराथन में दिखेगा देश विदेश के धावकों का दम

नैनीताल: माउंटेन मैराथन में इस बार भी देश विदेश के धावकों का दमखम देखने को मिलेगा। रन 2 लिव द्वारा आयोजित विभिन्न आयु वर्ग में मैराथन के विजेताओं को 5.50 लाख की राशि वितरित की जाएगी। मानसून माउंटेन मैराथन का यह 15 वाँ सत्र 30 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियां इन दिनों ज़ोरो से चल रही हैं। प्रतियोगिता के लिए धावकों द्वारा एंट्री की जा रही है। रविवार को रन टू लिव के आयोजक सचिव अंतर्राष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी ने बताया कि मानसून माउंटेन मैराथन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया प्रतियोगिता में इस वर्ष 1500 से अधिक धावकों की भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता में ओपन वर्ग, वेटरन पुरुष एवं महिला वर्ग, स्कूल के छात्र छात्राओं की प्रतियोगिता के अलावा रन फॉर फन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया इस बार की पुरस्कार राशि को भी बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के अलावा प्रतियोगिता में बाहर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार आयोजन की थीम रन फॉर उत्तराखंड रखी गई है। उन्होंने युवाओं को आहवान किया कि की वह नशे से दूर रहे तथा खेल में अधिक से अधिक भाग लें। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अगस्त रखी गई है। अभी तक 450 धावकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से प्रतियोगिता को 42 किलोमीटर करने पर विचार किया जा रहा है। अभी तक यह 21 किलोमीटर होती थी। इस मौके पर सागर देवराड़ी कमलेश तिवारी, शाहिद रहमान, मोहित जगाती, वीरेंद्र भागुनी, मनीष गंगोला, हिमांशु जोशी, वीरेंद्र शाह, आदि मौजूद थे।











