भारतीय स्टेट बैंक ने अंगीकृत किये चिड़ियाघर के चार वन्य जीव

नैनीताल। भारतीय स्टेट बैंक नैनीताल ने अंगीकृत किए चार वन्य जीव जानकारी के मुताबिक बीते 2 साल से कोविड के कारण शहर के एक मात्र चिड़ियाघर में पर्यटकों की आमद में काफी गिरावट आई है ।जिस कारण कारण चिड़ियाघर में मौजूद वन्यजीवों को भोजन का भी संकट खड़ा हो गया है। अब चिड़ियाघर प्रबंधन की मदद के भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन मदद के लिए सामने आया है। शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने डीएफओ डीआर बीजू लाल को 10 लाख का चेक सोपा। जहां उन्होंने दो बंगाल टाइगर और दो गुलदारो को गोद लिया।
जिसके बाद डीएफओ ने जीवो को अंगीकृत करने पर बैंक प्रबंधन और बैंक अधिकारियों का आभार प्रकट किया। देवाशीष मित्रा ने बताया कि सीएसआर फंड से बीते चार वर्षों से बैंक द्वारा चिड़ियाघर के जीवो को अंगीकृत करने की पहल शुरू की गई है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad