सेंट मेरीज कान्वेंट कालेज में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

जिसका ताज हिमालय है, जहां बहती गंगा है जहां अनेकता में एकता है, सत्यमेव जयते ही जहां का नारा है ।
नैनीताल l जहां मज़हब ही भाईचारा है, वह भारत देश हमारा है। सुंदर है जग में सबसे, नाम भी सबसे न्यारा है। जहां जाति भाषा से बढ़कर, देश प्रेम की बहती धारा है। निश्चल पावन प्रेम पुराना, वह भारत देश हमारा है।
आज हम सभी मिलकर आज़ादी का अमृत महोत्सव बना रहे हैं। सेंट मेरीज कॉलेज में भी आज आजादी का अमृत महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
हमारे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधक महोदया सिस्टर शीबा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया सिस्टर मंजूषा को आमंत्रित किया गया। विद्यालय प्रबंधक के कर कमलों द्वारा झंडारोहण किया गया। तत्पश्चात एक प्रार्थना सभा द्वारा आगे के कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना की गई उसके बाद छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम एक प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस नृत्य के बोल थे……. जयतु जयतु भारतम । तत्पश्चात कक्षा 9 ब की छात्रा प्रिशा बोहरा द्वारा हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए संघर्ष और बलिदानों की याद ताज़ा करवाने हेतु व हमारी मातृभूमि को नमन करते हुए एक कविता वाचन किया।
यह एक ऐसा दिन है जब हम अपनी भावनाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित करते हैं और हम सभी एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र की प्रगति में अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लेते हैं। इसी संदर्भ में वीर शहीदों को नमन करने हेतु छात्रों द्वारा ब्रॉडकास्ट प्रसारित किया गया जिसका नाम था “जय हिंद जय भारत। ” छात्राओं द्वारा किया गया यह प्रसारण कार्यक्रम बहुत ही भावविभोर कर देने वाला था। सभी इस कार्यक्रम को देखकर उन वीर शहीदों को याद करते हुए भाव विभोर हो गए। जूनियर विद्यालय की छात्राओं द्वारा आजादी पर आधारित एक मनमोहक संगीत प्रस्तुत किया गया। छात्रों की इस मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
तत्पश्चात एक नृत्य नाटिका के माध्यम से छात्राओं ने अनेकता में एकता की मिसाल को दर्शाया। सभी को एक साथ मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की छात्राओं ने एक गीत प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही प्रार्थना सभा की समाप्ति हो गई।
अंत में विद्यालय प्रबंधक महोदया एवं विद्यालय प्प्रधानाचार्या द्वारा सभी कार्यक्रमों के लिए छात्राओं उनका उत्साहवर्धन किया।
स्वतन्त्रता दिवस के इस कार्यक्रम का सभी ने खूब आनंद लिया। हम सभी इश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमेशा इसी प्रकार एकजुट होकर आपसी सौहार्द एवं प्रेम पूर्वक । हमेशा आजादी के इस महोत्सव को इसी प्रकार मिलजुलकर मनाएं।जहां प्रेम की भाषा है सर्वोपरि जहां धर्म की एक आशा है सर्वोपरि, ऐसा है हमारा देश हिंदुस्तान, जय हिंद, जय भारत ।
जहां देशभक्ति की भावना है सर्वोपरि ।









