सेंट मैरी कॉलेज की छात्राओं ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधी

नैनीताल। नैनीताल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट मैरी कॉन्वेंट की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों समेत सरकारी विभागों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को राखी बांधी। विद्यालय के इंटरेक्ट क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने नन्हीं छात्राओं को शुभ आशीष भी दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा तथा प्रबंधक सिस्टर शीबा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजक संस्था की अध्यक्ष मान्या पंत ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से हर वर्ष यहां रक्षाबंधन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह छात्राओं में छात्र जीवन से ही पुलिस एवं प्रशासन के प्रति जुड़ाव एवं जागरूकता के सामंजस्य को बनाए रखना की पहल है। इस अवसर पर यहां करीब 30 कर्मचारियों को छात्राओं ने राखी बांधी। इस मौके पर यशस्वी मेहरा, शिवगुन सेठी, यासवी रावत, स्तुति गोसाई, प्रसिद्ध पांडे, नरेंद्र लांबा, विक्रम सायल, अनुभा जोशी आदि रहे।









