सेंट जोसेफ की टीम का ट्रॉफी पर कब्जा, फाइनल मुकाबले में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल को पराजित किया

नैनीताल l सीआरएसटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही एचएन पांडे स्मृति स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल सेंट जोसेफ कॉलेज ने जीत कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है l मंगलवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सेंट जोसेफ कॉलेज व लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल की टीमें आमने-सामने थी l मुकाबले में सेंट जोसेफ कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाते हुए मध्यातर तक दो शून्य से बढ़त बना रखी थी l मध्यांतर के बाद खेले गए मुकाबले में सेंट जोसेफ के खिलाड़ियों ने एक गोल और कर सेंट जोसेफ कॉलेज ने मुकाबले को 3 0 से जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया l मैच की समाप्ति के बाद एक समारोह में दोनों ही टीमों को पुरस्कृत किया गया l फाइनल मैच को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी हुई थी l

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कप फुटबॉल कप पर यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब का कब्जा

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad