सेंट जोसेफ का ट्रॉफी पर कब्जा

नैनीताल । डी एस ए नैनीताल के द्वारा आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में आज कै फाइनल मुकाबले में सेंट जोसेफ नैनीताल ने सनवाल स्कूल को 3/1 से हराया। रोमांचक मुकाबले के मुख्य अतिथि के रूप में मा गजराज सिंह बिष्ट मेयर हल्द्वानी तथा विधायक श्रीमति सरिता आर्य जी रहे। महासचिव मनोज जोशी, उपाध्यक्ष डी एस बिष्ट, खीमराज देउपा, पवन खडायत ,शैलेन्द्र बर्गली, भूपेन्द्र बिष्ट, धर्मेद्र शर्मा, हरीश जोशी, जलज बर्मा, चन्द्र लाल साह, डा मनोज बिष्ट, भगवत रावत, रमेश प्रसाद, जितेन्द्र पान्डे, सुरेन्द्र कुमार, ब्रिजेश बिष्ट, सहित हजारों दर्शक उपस्थिति रहे