सीएटीसी में जंगल सर्वाइवल पर विशेष व्याख्यान
नैनीताल: घोड़ाखाल 79 यूके बटालियन एनसीसी द्वारा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत गुरुवार को “जंगल सर्वाइवल” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
व्याख्यान का संचालन कर्नल विजय द्विवेदी द्वारा किया गया। उन्होंने जंगल में विपरीत परिस्थितियों में जीवित रहने के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। व्याख्यान में कैडेटों को जंगल में जीवित रहने हेतु आवश्यक तकनीकों, सुरक्षा उपायों तथा महत्वपूर्ण कौशलों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कैडेटों को परिस्थितियों का आकलन करने की क्षमता, उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उपाय, दिशा-निर्धारण, भोजन एवं जल के स्रोतों की पहचान, अस्थायी आश्रय निर्माण तथा व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कैडेटों में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं जीवनोपयोगी कौशलों का विकास निरंतर किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय कैडेट कोर के उद्देश्यों के अनुरूप है। संचालन मेजर पुष्पाल चक्रवर्ती, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, अल्मोड़ा द्वारा किया गया। उन्होंने भारतीय सेना में उपलब्ध विभिन्न भर्ती योजनाओं, पात्रता मानदंडों, चयन प्रक्रिया तथा करियर के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने सेना के गौरवपूर्ण जीवन, जिम्मेदारियों तथा पेशेवर विकास की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।










