नगर वासियों ने दी पूर्व विधायक डॉक्टर जंतवाल श्रद्धांजलि

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नारायण सिंह जंतवाल का दुनिया को छोड़ जाना उत्तराखंड के लिए
अपूर्णीय क्षति है। उत्तराखंड के चहुमुखी का लक्ष्य रखने वाले जंतवाल 66 साल की उम्र में अलविदा कह गए। उनके आकस्मिक निधन से प्रदेश में गहरा शोक है। शनिवार की देर शाम उन्हें दिल्ली से नैनीताल स्थित आवास पर लाया गया जहां नगर वासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि थी उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को भीमताल स्थित जंतवाल गांव ले जाया गया रविवार की सुबह रानी बाग चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा ।
उनके निधन पर यूकेडी ही नहीं बल्कि अन्य राजनीतिक दलों और तमाम संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। डा जंतवाल कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी व दो बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गाये। उनके निधन से नगर में शोक के लगार छा गई है। डॉक्टर जंतवाल राज्य बनने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में नैनीताल सीट से विधायक चुने गए थे उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को पराजित किया था उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉक्टर जंतवाल डीएसबी परिसर छात्रसंघ अध्यक्ष के अध्यक्ष रहे, जबकि कई अन्य संगठनों से भी जुड़े रहे। उत्तराखंड अलग राज्य जन आंदोलन में उनकी भूमिका अद्वितीय रही थी । उत्तराखंड आंदोलन में वह काफी सक्रिय रहे थे। उनकी पत्नी सावित्री अग्रवाल डीएसबी परिसर इतिहास विभाग की विभाग अध्यक्ष हैं डॉ जायंटवाल के निधन की खबर मिलते ही विधायक सरिता आर्या पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय कुमार पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण शहीद नगर के अनेक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है । उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक आवास जंतु वालों गांव भीमताल में किया जाएगा ।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय सतर्कता जागरूकता कार्यशाला का समापन कर्मचारियों की कार्यदक्षता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने में ऐसी कार्यशालाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट
Ad Ad Ad