उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 845वे दिन भी जारी रहा

Nainital । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 845वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 845वे दिन डीडीहाट बंदरलीमा खिरचना दुर्गा मंदिर परिसर में मंदिर के प्रमुख पुजारी चंचल सिंह खोलिया के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी, धीरज पानू, दिव्यांशु बिष्ट उपस्थित रहे।
इधर दिनेश गुरु रानी ने उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक नारायण सिंह जन्तवाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल के साथ ही राज्य ने भी एक कर्मठ समाजसेवी प्रखर नेता को खो दिया है जिसकी भरपाई करना असंभव है।











