देहरादून में स्नूकर चैंपियनशिप जारी

नैनीताल l देवभूमि बिलियर्ड्स एवं स्नूकर एसोसिएशन द्वारा मैक्सिमम ब्रेक एकेडमी, इंद्रा नगर, देहरादून में उत्तराखंड राज्य रैंकिंग बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। एसोसिएशन के सचिव पंकज कुकरेजा ने बताया कि आज राउंड ऑफ 32 मैच खेले गए. खिलाड़ी वास्तव में खेल का आनंद ले रहे हैं l और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। हम कुछ बेहद कठिन मैच देख रहे हैं और 10 साल पहले जब हमने शुरुआत की थी, उसकी तुलना में खेल का स्तर काफी बेहतर हुआ है। कल चैंपियनशिप के तीसरे दिन के नतीजे आय परिणा Top – 32 देहरादून के रोहित गर्ब्याल ने देहरादून के आलोक अनेजा को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया। देहरादून के विवेक नौटियाल ने कड़े मुकाबले में आदित्य खत्री को 3-2 से हराया
देहरादून के सागर ग्रोवर ने मोहित बिष्ट को 3-1 से हराया
रामनगर के शैलेन्द्र डंगवाल ने देहरादून के निशांत गौतम को 3-1 से हराया। Top – 16 विकास नगर के पासंग तमांग ने देहरादून के निवेश हुरला को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया।
देहरादून के रोहित गर्ब्याल ने देहरादून के कमल बिष्ट को 3-1 से हराया। देहरादून के अभिनव शर्मा ने देहरादून के अंगद घई को 3-2 से हराया
रामनगर के शैलेन्द्र डंगवाल ने देहरादून के विवेक नौटियाल को 3-1 से हराया।
अभिषेक बछेती (देहरादून) ने अमन नागपाल (देहरादून) को 3-2 से हराया देहरादून के सक्षम गैरोला ने ऋषिकेश के परविंदर को 3-0 से हराया









