रविवार को भी स्नूकर चैंपियनशिप जारी रही

नैनीताल l देवभूमि बिलियर्ड्स एवं स्नूकर एसोसिएशन द्वारा मैक्सिमम ब्रेक एकेडमी, इंद्रा नगर, देहरादून में उत्तराखंड राज्य रैंकिंग बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। कल चैंपियनशिप के दूसरे दिन देहरादून के खिलाड़ियों का दबदबा रहा परिणाम: देहरादून के आलोक अनेजा ने देहरादून के सिद्धार्थ त्रिवेदी को 3-2 से हराया विकास नगर के पासंग ने देहरादून के अनिल सागर को 3-0 से हराया देहरादून के निशांत गौतम ने काशीपुर के लक्ष्य को 3-2 से हराया देहरादून के आदित्य खत्री ने अल्मोडा के अनिल को 3-2 से हराया देहरादून के अमन नागपाल ने मसूरी के अजय को 3-0 से हराया देहरादून के साहिल डोरा ने देहरादून के विकास कंडारी को 3-0 से हराया देहरादून के अंगद घई ने हल्द्वानी के आसिम को 3-1 से हराया देहरादून के अभिषेक ने सितारगंज के फैज़ को 3-0 से हराया देहरादून के अभिषेक राणा ने देहरादून के साहिल को 3-1 से हराया देहरादून के कमल बिष्ट ने देहरादून के अरविंद को 3-0 से हराया देहरादून के सक्षम गैरोला ने नैनीताल के करन को 3-0 से हराया देहरादून के सचिन टम्टा ने देहरादून के अंकुश वर्मा को 3-2 से हराया









