अनियमितता पाए जाने पर प्रबंधक पर्वत गेस एजेन्सी नैनीताल को किया कारण बताओ नोटिस जारी

नैनीताल l शिकायतकर्ता द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल मनोज कुमार डोभाल से शिकायत की कि गेस एजेन्सी द्वारा गेस की होम डिलीवरी न होने तथा सिलेंडर में गेस कम ही होने की शिकायत पर डीएसओ द्वारा जांच हेतु पूर्ति निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट और रवि सनवाल को भेजने पर शिकायत कर्ता की शिकायत की पुष्टि होने पर टीम द्वारा गेस प्रबंधक पर्वत गेस एजेन्सी को मौके पर बुलाकर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया और भविष्य में इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवही करने की चेतावनी दी गई ।