पुलिस की दादागिरी, बंद कराई दुकाने

नैनीताल । कैंची धाम मेले के चलते एक दिन पूर्व ही भुमियाधार से लेकर बीरभट्टी तक सड़क किनारे स्थित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करवा दिया गया है। जिससे व्यापारियों में काफी रोज व्याप्त है, साथ ही एक दिन पहले सख्त हिदायत देकर खोखे-फड़ भी बंद करवा दिए गए जिससे स्थानीय लोगों में काफी निराशा एवं आक्रोश है।
दुकानदारों का कहना है कि कैची मेले के दौरान हर वर्ष उत्साहपूर्वक अपना व्यापार बढ़ाते आ रहे हैं जिसके लिए वे कई दिनों पहले से तैयारी करते हैं। लेकिन इस बार पुलिस द्वारा डंडे के दम पर डराकर और धमकाकर प्रतिष्ठान बंद करने को कहा गया, जिससे पिछले दो दिनों से कई दुकानदारों का व्यापार पूरी तरह प्रभावित और ठप रहा। कैंची मेले के दौरान व्यापारियों को भी काफी उम्मीद रहती है ताकि उनका व्यवसाय अच्छा चल सके लेकिन पुलिस द्वारा उनके प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया गया । उन्होंने कहा कि व्यापारी साल भर इस मेले का इंतजार कर करते हैं ताकि उनका व्यवसाय भी चल सके लेकिन पुलिस द्वारा उनकी दुकानों को बंद करवा दिया गया है यह पुलिस की दादागिरी तो है ।