वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा आगामी नैनीताल महोत्सव, विंटर कार्निवाल, क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट एवं नव वर्ष 2026 जश्न के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों संग की समन्वय गोष्ठी, महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा, दिए निर्देश, पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा हेतु नैनीताल पुलिस पूर्णतः तत्पर

नैनीताल l आगामी विंटर कार्निवाल, नैनीताल महोत्सव, क्रिसमस पर्व, 31 दिसम्बर तथा नव वर्ष 2026 के अवसर पर जनपद नैनीताल में लाखों की संख्या में सैलानियों के आगमन की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए *धरातल पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रभावी निराकरण, सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा *आज दिनांक 19.12.2025 को पुलिस लाइन नैनीताल के सभागार* में विभिन्न विभागों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ एक *महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी* आयोजित की गई।
गोष्ठी में *अपर जिलाधिकारी विवेक राय, पुलिस अधीक्षक नैनीताल/यातायात डॉ0 जगदीश चन्द्रा, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक संचार श्री रेवाधर मठपाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री गौरव किरार, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल, सम्भागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी, जिला पर्यटन अधिकारी नैनीताल* सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद नैनीताल में 22 दिसम्बर से विन्टर कार्निवाल का आयोजन* किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत

  • 22 दिसम्बर को नैनीताल से कैंची धाम तक ट्रैकिंग
  • 23 से 25 दिसम्बर तक मंचीय कार्यक्रम
  • 26 दिसम्बर को फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाना है। इसके अतिरिक्त क्रिसमस, 31 दिसम्बर एवं नव वर्ष 2026 के अवसर पर अत्यधिक पर्यटक दबाव को देखते हुए निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
यह भी पढ़ें 👉  प्रो. रीतेश साह का भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला की एसोसिएटशिप के लिए चयन

गोष्ठी में लिए गए प्रमुख निर्णय / निर्देश

  • नैनीताल के लिए नारायण नगर को मुख्य पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। पार्किंग भरने की स्थिति में नारायण नगर से शटल सेवा संचालित की जाएगी।
  • सभी पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त मैनपावर, प्रकाश व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाएं समय से पूर्ण की जाएंगी।
  • निर्धारित स्थानों से रोडवेज, टैक्सी एवं के0एम0ओ0यू0 वाहनों द्वारा शटल सेवा संचालित करने पर सहमति बनी।
  • टैक्सी चालकों द्वारा अपने वाहनों पर तथा होटल स्वामियों द्वारा अपने होटल में मोबाईल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित किए जाएंगे।
  • पर्यटकों के सुरक्षित आवागमन हेतु PWD प्रान्तीय खण्ड को सड़क किनारे पेड़ों की लॉपिंग एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए गए।
  • रोड सेफ्टी के दृष्टिगत पेड़ों पर रिफ्लेक्टर लगाने एवं गडप्पू से नया गांव तक क्रैश बैरियर लगाए जाने का निर्णय।
  • टूटे क्रैश बैरियरों की मरम्मत, दुर्घटना संभावित स्थलों का चिह्नीकरण एवं डायवर्जन चौराहों पर बड़े फ्लैक्सी बोर्ड लगाने के निर्देश।
  • भवाली से कैंची धाम तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने एवं सड़क पर पड़े अतिरिक्त सामग्री को हटाने के निर्देश।
  • अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर भारी माल वाहक वाहनों का दिन में पूर्ण प्रतिबंध, रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक आवागमन की अनुमति दिए जाने का निर्णय लिया गया।
  • स्थानीय निवासियों को लोकल पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश की अनुमति।
  • 22 दिसम्बर से 07 जनवरी तक नैनीताल टोल प्लाजा पर दोनों साइड से समान यातायात संचालन के निर्देश।
  • डांट तिराहे पर टोल प्लाजा से सम्बंधित निर्देशो का लाउडस्पीकर के माध्यम से एनाउंसमेंट कराया जाएगा।
  • सम्पूर्ण क्षेत्र में फॉरेस्ट वाचर्स द्वारा नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए।
  • बर्फबारी की स्थिति में सभी विभागों को अलर्ट रहने, बिजली, पानी, खाद्यान्न व वाहनों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।
  • मुख्य अग्निशमन अधिकारी को जल संस्थान से समन्वय कर हाइड्रेंट प्वाइंट चार्ज रखने एवं विद्युत विभाग को भी अलर्ट रहने के निर्देश।
  • सभी होटल, रिजॉर्ट, कैफे एवं बार में अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने के भी निर्देश दिए गए।
  • किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 9411112979 या 112 पर देने की अपील।
  • स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त एम्बुलेंस तथा मेडिकल सुविधाओं को तैयारी की हालत में रखने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान सीओ नैनीताल, सीओ हल्द्वानी, सीओ रामनगर, यातायात निरीक्षक नैनीताल, हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक भवाली, यातायात प्रभारी नैनीताल, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, थानाध्यक्ष तल्लीताल, अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 नैनीताल/भवाली/राष्ट्रीय राजमार्ग, नगर पालिका परिषद नैनीताल एवं भवाली के अधिशासी अधिकारी, डीएफओ नैनीताल/हल्द्वानी/रामनगर/भवाली, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा विद्युत वितरण खण्ड के अधिकारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें 👉  संविधान सदन गूंजी नकुल साह की आवाज,किया उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

नैनीताल पुलिस जनपद में आने वाले प्रत्येक पर्यटक को सुरक्षित, सुगम एवं सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्ध है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad