गोष्ठी का आयोजन किया गया

नैनीताल । शनिवार को बीडी पांडे नर्सिंग कॉलेज नैनीताल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई 2026 की तैयारी हेतु एक गोष्टी का आयोजन किया गया।
इस वर्ष की थीम “Anmasking The Appeal – Countering Nicotine And Tobacco Addiction” पर चर्चा करते हुए विद्यार्थीयों को तम्बाकू से होने वाली हानियां एवं कोटपा एक्ट 2003 की धाराओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बताया गया कि लगभग 5500 युवा प्रतिदिन तंबाकू की शुरुआत करते हैं। तंबाकू से विश्व में प्रतिवर्ष लगभग 80 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। वहीं भारत में लगभग 13 लाख लोगों की मृत्यु तंबाकू की वजह से होती है एवं लगभग 3700 युवा प्रतिदिन तंबाकू के प्रयोग की शुरुआत करते हैं। सेकंड हैंड स्मोक के कारण प्रति वर्ष लगभग 2 लाख लोगों की मृत्यु हो रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉo एच०सी० पंत द्वारा बताया गया कि नर्सिंग ट्रेनिंग के विद्यार्थी भविष्य में सीधे तौर पर मरीज के संपर्क में आते हैं जिस कारण उनकी जिम्मेदारियां एवं कर्तव्य अधिक हो जाती है। तंबाकू फ्री केवल फेफड़े का ही नहीं बल्कि मुख एवं पेट के कैंसर होने की संभावना भी अधिक हो जाती है।
कार्यक्रम में डॉo संजीव खर्कवाल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ( एनएचएम) द्वारा बताया गया कि हम साथ मार्केट की ओर अधिक आकर्षित हो ना कि तंबाकू सेवन से प्रेरित होकर उसे दिशा में बड़े।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित अन्य गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही तम्बाकू से दूर रहने का आग्रह किया।
डॉ मेघना परवाल द्वारा बताया की किस प्रकार तंबाकू उद्योग एवं लोकप्रिय अभिनेताओं द्वारा तंबाकू उत्पादों का प्रचार प्रसार करते हैं ताकि युवा वर्ग तंबाकू उत्पादों के प्रति आकर्षित हो एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन शुरू कर दे। नशा एक बार आपकी घेर ले फिर बचना मुश्किल हो जाता है।
कार्यक्रम में GNM तृतीय वर्ष के अंकित एवं ममता। GNM द्वितीय वर्ष के सिमरन एवं स्वाती द्वारा अपने विचार रखें गए। GNM प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त नशे के दुष्परिणामों को दर्शाया गया।
कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र कठायत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सीoएमoओo डॉ एच सी पंत, डॉ संजीव खर्कवाल, डॉ चंद्रा पंत, डॉ धर्मसत्तू, मदन मेहरा, प्रधानाचार्य बीडी पांडे नर्सिंग कॉलेज श्रीमती आशा थापा, रेखा, अंजू रानी व स्वास्थ विभाग से हेम जलाल, रवि उप्रेती, सपना कांडपाल, मेघना परवाल, आरती, पूर्णिमा, बीना, अवनीश, प्रवीन, दीपक कांडपाल, आदि उपस्थिति रहे।
……………… …………………..
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जनपद नैनीताल