सेंट मैरी कॉलेज की लतिका बिष्ट (लब्बू) का उत्तराखंड बास्केटबॉल की बालिका टीम मे चयन,लतिका तीन से नौ अगस्त तक पांडिचेरी में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी

नैनीताल l 48वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में नैनीताल जनपद से सेंट मैरी कॉलेज की लतिका बिष्ट का उत्तराखंड बास्केटबॉल बालिका टीम में चयन हुवा है। उनके कोच नीरज कुमार ने बताया कि 23 को देहरादून में सब जूनियर उत्तराखण्ड बालक और बालिका टीम का चयन किया गया, जिसमे लतिका का बालिका टीम मे चयन हूवा l लतिका को 27 से नैशनल कैंप में जाना हे जो देहरादुन प्रेड ग्राउंड में लग रहा हे। फिर लतिका बिष्ट 3 से 9 अगस्त में पांडिचेरी में खेली जा रही नेशनल बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेगी ।