माध्यमिक शिक्षक सं घर मेंने कैबिनेट मंत्री को दिया ज्ञापन

नैनीताल l उत्तरखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद नैनीताल ने जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी के नेतृत्व मे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ मे ज्ञापन दिया गया।
शैलेंद्र चौधरी ने बताया की लंबे वख्त से तदर्थ शिक्षक पूर्ण मनोयोग से अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक करते आ रहे है, पर इनका विनियमितिकरण आज तक नहीं हो पाया तथा अशासकीय विद्यालयों में विगत दो माह से वेतन नही मिला है, जिससे शिक्षक व कर्मचारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे है।
वर्ष में बार- बार ये स्थिति आती रहती है, इसका स्थाई समाधान हो सके इस संदर्भ मे मंत्री महोदय से वार्ता की गयी।
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा द्वारा सकारात्मक जवाब देते हुए जल्द ही ठोस निर्णय लेने की बात कही गयी।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री एल .डी पाठक, कोषाध्यक्ष सी. पी उप्रेति तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।